आजमगढ़, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी 17 सितम्बर से 19 सितम्बर तक चली – जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी 17 सितम्बर से 19 सितम्बर तक चली। जिसमें माध्यम से हम सभी को सकारात्मक कार्य की प्रेरणा मिली। प्रदर्शनी में मोदी जी के जनकल्याणकारी कार्यों तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता पर लिखी पुस्तकों का स्टाल भी लगाया गया था। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि 20 सितम्बर को सभी मण्डलों में सार्वजनिक स्थान नगरनिकाय में वार्ड स्तर तक स्वच्छता कार्यक्रम किया जाएगा। 21 सितम्बर को सभी निर्माणाधीन अमृत सरोवरों पर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया जाएगा। जिसके लिए भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक कर सभी विषयों पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश देकर कार्ययोजना तैयार करवाए।

भवदीय

विवेक निषाद

जिला मीडिया प्रभारी

भाजपा आजमगढ़

मोबाइल नं 8707673634