आजमगढ़। प्रदेश में तेजी से अपना पांव पसार रही अधिकार सेना अब मंडल में भी अपना विस्तार जल्द करेंगी। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं विस्तार को गति देने के लिए अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर स्वयं आगामी 24 व 25 सितबंर को आजमगढ़, मऊ व बलिया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस संबंध में उन्होंने विडियो जारी कर कहा कि 24 सितबंर को रेल मार्ग द्वारा लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचेंगे। यहां पदाधिकारियों व सदस्यों के वार्ता करने के बाद शाम को मऊ पहुंचेंगे।
बलिया में 25 सितबंर को पदाधिकारियों के साथ मुलाकात व अन्य क्षेत्रों का दौरा करने के बाद ट्रेन द्वारा वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर आगामी लोकसभा का चुनाव बलिया से ही लड़ने की पहले ही घोषणा कर चुके है।





