प्रेस-विज्ञप्ति
दिनांक 17.09.2022 को वादिनी श्रीमती सिन्धू पत्नी हरिकेश सरोज निवासी गोमाडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया कि मेरे पति हरिकेश दिनांक 15.09.2022 को मेरे ही गाँव के 1. राजेश गौड़ 2. अजय 3. हीरा 4. फकरूद्दीन 5. राकेश के साथ गये थे वापस नही आये और आज दिनांक 17.09.2022 को उनकी लाश गाँव के पोखरे मे मिली है मुझे शंका है कि उपरोक्त लोग मेरे पति को मारकर शव को पोखरी मे फेंक दिये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 331/2022 धारा 302/201 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सम्पादित की जा रही थी| विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने पर थाना प्रभारी गम्भीरपुर को अभियुक्त फकरूद्दीन व अजय प्रजापति की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे।
जिसके क्रम मे दिनाक- 21.09.2022 को उ.नि. उमाकान्त शुक्ला मय हमराह द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त फकरूद्दीन पुत्र मो. असगर निवासी रसूलपुर बाजबहादुरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, 2. अजय प्रजापति पुत्र रतनलाल प्रजापति निवासी रसूलपुर बाजबहादुरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को देशी शराब खरीदने गोसाई की बजार ठेके के पास से समय करीब 12.15 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. फकरूद्दीन पुत्र मो. असगर निवासी रसूलपुर बाजबहादुरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
2. अजय प्रजापति पुत्र रतनलाल प्रजापति निवासी रसूलपुर बाजबहादुरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 331/22 धारा 302/201 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ.नि. उमाकान्त शुक्ला चौकी प्रभारी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. सुनील कुमार चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ ,
का. देवव्रत यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़





