आज दिनांक 28सितम्बर2022को विकास खंड महराजगंज आजमगढ़ में जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड आजमगढ़ के तत्वावधान में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का बिगिनर्स कोर्स का आयोजन बाबा रघुबर दास इन्टर कालेज जमील पुर, आजमगढ़ में किया गया जिसमें शिविर संचालक दिनेश सिंह लीडर टे्नर स्काउट/जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ एवं सुनीता सिंह जिला गाइड कैप्टन आजमगढ़ एवं रामचन्द्र यादव जिला कोषाध्यक्ष एवं दयाराम यादव द्वारा प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया गया जिसमें कुल 16प्रतिभागी उपस्थित रहे कार्यक्रम में सबसे पहले स्काउट गाइड धव्जशिष्टाचार से शुरू हुआ इसके पश्चात् सभी प्रतिभागियों को हाल में एकत्रित करते हुए सभी को व्यवस्थित किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सव्रप्रथम मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ विधालय के प्रधानाचार्य डा विजय कुमार एवं जिला कोषाध्यक्ष रामचन्द्र यादव एवं शिविर संचालक दिनेश सिंह द्वारा किया गया अगले क्रम में सभी प्रतिभागियों का परिचय दिया गया इसके बाद टोली विभाजन नामकरण किया गया जिसमें कुल चार टोलियां बनाकर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया जिसमें सबसे
पहले स्काउट गाइड कहानी, संक्षिप्त परिचय एवं आधार भूत सिद्धांत, प्रार्थना,झन्डागीत, प्रतिज्ञा,नियम, संगठन की शाखायें, संगठन की संरचना, प्रगतिशील प्रशिक्षण, वयस्क प्रशिक्षण, के साथ ही दल संचालन आदि विषयों पर कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में शामिल सभी शिक्षकों ने उत्साह एवं पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण पूर्ण किया।।।अन्त में ध्वजावतरण के बाद राष्ट्र गान के बाद कोर्स समापन किया गया।





