||रिपोर्ट अंजनी राय || लालगंज ||
लालगंज ( आजमगढ़ )स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मईखरगपुर गांव स्थित आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर में मां भगवती का डोला निकालकर भक्तों ने जयकारे लगाए। शारदीय नवरात्र की सप्तमी के दिन देर रात्रि आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर के मन्दिर मे स्थापित मां महाकाली , मां महालक्ष्मी , मां महासरस्वती के मंदिर से मां भगवती का डोला भक्तो द्वारा कन्धे पर लेकर परिसर में बने परम पूज्य गुरु गोरखनाथ जी , परम पूज्य अघोरेश्वर जी , भगवान दत्तात्रेय जी , नंदी बाबा , अर्धनारीश्वर जी , औघड़ बाबा , महादेव मंदिर , कुण्ड मे स्थित मन्दिर सहित अन्य देवी – देवता के बने मंदिरो के मुख्य द्वारा पर डोला के साथ आरती , पूजन किया गया ।
आश्रम परिसर मे डोला के पीछे चल रहे भक्तों ने डमरु , ढोल , घंटा घड़ियाल बजाते हुए महामुण्डमालिनी की जय , मां विध्यवासिनी की जय , योग माया की जय , अधोरेश्वर महाप्रभु की जय , परम पूज्य गोरखनाथ की जय , परम पूज्य गुरुदेव जी का घण्टो जयकारा लगाते रहे । जिससे आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर गुन्जायमान रहा । इस अवसर पर दिवाकर राय , आचार्य सर्वेश , विजयधर राय , सुनिल सिंह उर्फ डब्बू सिंह , धनन्जय , शुभम , शिवम , लालगंज लोक सभा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय , शरद सिंह , बलवन्त सिंह , रामाशीष सिंह गुड्डू , सर्वेश राय , मुरारी सहित अन्य भक्त गण उपस्थित रहे । आरती के उपरांत सभी भक्तों प्रसाद वितरण किया गया





