लखनऊ। पांचवीं यूपी स्टेट सीनियर पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप की ओवरऑल चैम्पियनशिप आजमगढ़ ने जीत ली है। इस टीम ने सर्वाधिक 11 स्वर्ण, चार रजत व चार कांस्य सहित कुल 19 पदक के साथ चैम्पियन बनी है. चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में रविवार को आयोजित चैम्पियनशिप में वाराणसी सात स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य सहित कुल 15 पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही. लखनऊ और आगरा संयुक्त तीसरे स्थान पर रही. इन दोनों ही टीमों ने दो स्वर्ण पदक, चार रजत व पांच कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते थे.
चैम्पियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डा.कीर्ति विक्रम सिंह (क्षेत्रीय सह निदेशक, इग्नू), डा.गार्गी तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाभिमान मंच) एवं विधान चंद्र तिवारी (प्रधानाचार्य, सेंट्रल अकादमी बाराबंकी) ने पुरस्कार वितरित किए। समापन समारोह की अध्यक्षता पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह ने की. इससे पूर्व चैम्पियनशिप का उद्घाटन अनूप गुप्ता (प्रदेश महामंत्री भाजपा व सदस्य विधान परिषद), सहजानंद राय (क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र) एवं प्रवीण गर्ग (अध्यक्ष वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने किया. इस चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता श्रीनगर में 21 से 24 अक्टूबर 2022 तक होने वाली राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे.
आज हुए स्पर्धाओं के परिणामः
सीनियर पुरुष (अंडर-45 किग्रा):- स्वर्ण रू पंकज प्रजापति (वाराणसी), रजत राकेश राजभर (आजमगढ़)
सीनियर पुरुष (45-50 किग्रा): -स्वर्ण : अभिषेक यादव (आजमगढ़), रजत: आकाश सोनकर (लखनऊ)
सीनियर पुरुष (55-60 किग्रा): स्वर्ण: गुलशन राजभर (आजमगढ़), रजत रू अनुज यादव (वाराणसी)
सीनियर पुरुष (60-65 किग्रा):- स्वर्ण: आशुतोष भारद्वाज (वाराणसी), रजत: राहुल (आगरा)
सीनियर पुरुष (75-80):- किग्रा स्वर्णः योगश पाल (वाराणसी), रजतः आशीष सिंह (लखनऊ)
सीनियर पुरुष (85-90 किग्रा):- स्वर्णः रोहित शिवशंकर (वाराणसी), रजत : अभिनव पाण्डेय (सुल्तानपुर)
सीनियर पुरुष (90-95 किग्रा):- स्वर्ण: दिनेश चौहान (आजमगढ़), रजत : शुभम बलूनी (लखनऊ)
सीनियर महिला (45-50 किग्रा):- स्वर्ण रू श्रेया सिंह (आजमगढ़), रजतः निशी कश्यप (लखनऊ)
सीनियर महिला (50-55 किग्रा):- स्वर्णः अर्चिशा त्रिपाठी (आजमगढ़), रजतः खुशी सिंह (आजमगढ़)
सीनियर महिला (60-65 किग्रा):- स्वर्णः ऋशिका गुप्ता (आगरा), रजतः जागृति कल्याणी (लखनऊ)