आजमगढ़:अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा संचालित पूर्वदशम समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया

प्रेस नोट
आजमगढ़ 11 अक्टूबर– जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने जनपद-आजमगढ़ में राज्य सरकार द्वारा संचालित पूर्वदशम समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्गत में समय-सारिणी में दी गई समय-सीमा के अन्तर्गत नवीन/नवीनीकरण अल्पसंख्यक जाति के छात्र/छात्राओं द्वारा अन्तिम तिथि 07 अक्टूबर 2022 तक कुल 5352 आवेदन किये गये है। आवेदन पत्र के साथ समस्त संलग्नको को संस्था में जमा कराने की अन्तिम तिथि 14 अक्टूबर 2022 निर्धारित है। संस्था के लागिन पर दिनांक 10 अक्टूबर 2022 तक 2102 अल्पसंख्यक जाति का डाटा संस्था के लागिन पर लम्बित प्रर्दशित हो रहा है, संस्था के अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में उन्होने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को सूचित किया है कि संस्था के लागिन पर दिनांक 20 अक्टूबर 2022 तक कोई भी पात्र छात्र/छात्राओं का डाटा अग्रसारित एंव अपात्र छात्र/छात्राओं का डाटा निरस्त करने हेतु संस्था के लागिन पर लम्बित प्रदर्शित नही रहना चाहिए, इसके बाद भी किसी भी संस्था के लागिन पर कोई भी डाटा अग्रसारित/निरस्त करने हेतु लम्बित रहता है, तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उस संस्था के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य की होगी।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-11.10.2022——–