आजमगढ़:देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया आजमगढ़ में सदस्य पद के भर्ती हेतुआयोजित होने वाला साक्षात्कारअपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया

प्रेस नोट
आजमगढ़ 12 अक्टूबर– सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय आजमगढ़ श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत, आजमगढ़ में सदस्य पद के भर्ती हेतु दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को आयोजित होने वाला साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उक्त पद के साक्षात्कार अब दिनांक 28 नवम्बर 2022 को प्रातः 10ः30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/स्थायी लोक अदालत, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ में सम्पन्न होगा। समस्त अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रपत्रों अनुभव प्रमाण पत्र व आवश्यक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति लेकर उपस्थित हों। निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित न होने पर साक्षात्कार हेतु पुनः देय नहीं होगा। अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।