आजमगढ़ : प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 (पीईटी) की परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार, जाने कब और कितने पालियों में होगी परीक्षा

प्रेस नोट
आजमगढ़ 14 अक्टूबर– जिला मजिस्ट्रेट श्री विशाल भारद्वाज ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 (पीईटी) की लिखित परीक्षा दिनॉक 15 एवं 16 अक्टूबर 2022 (शनिवार एवं रविवार) को चार पालियों (प्रत्येक दिवस दो पालियों) उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। जिसमें जनपद आजमगढ़ में कुल 51 परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक पाली में 25560 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
उन्होने बताया कि दिनांक 15 एवं 16 अक्टूबर 2022 (शनिवार एवं रविवार) को चार पालियों (प्रत्येक दिवस दो पालियों) में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय सुश्री नंदिनी शाह 8368062801, उप जिला मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम श्री जल राजन चौधरी 7007146660, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री मोती लाल 8574218504, सचिव आजमगढ़ विकास प्राधिकरण श्री बैजनाथ 9839908646, अधिशासी अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 श्री संजीव कुमार 9451339780, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अतुल कुमार सिंह 9832714143, उप जिला मजिस्ट्रेट फूलपुर श्री ज्ञानचन्द गुप्ता 9454555878, उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक सदर श्री रामानुज शुक्ल 9454417938, उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक सगड़ी श्री प्रेमचन्द्र मौर्य 9415891759, उप जिला मजिस्ट्रेट बूढ़नपुर श्री नवीन प्रसाद 9450401222, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 श्री विमल कुमार 9452493580, उप जिला मजिस्ट्रेट निजामाबाद श्री रवि कुमार 7905731030, उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज श्री सुरेन्द्र नरायन त्रिपाठी 9451051443, उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक लालगंज श्री नरेन्द्र कुमार गंगवार 9410069374 एवं उप जिला मजिस्ट्रेट मेंहनगर श्री संन्त रंतन 7784901312, को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मुख्य राजस्व् अधिकारी श्री जगदम्बा प्रसाद सिंह 9454417923, अपर जिला मजिस्ट्रेट वि0/रा0 श्री आजाद भगत सिंह 9454417592, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री केके सिंह 9454464585, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग श्री जेडी मिश्रा 7839435125 एवं जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह 9454464586 को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
उपरोक्त परीक्षा के निर्विघ्न एवं सफल संचालन हेतु संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा के दिन दिनांक 15 व 16 अक्टूबर 2022 को आवंटित क्षेत्रों/परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-14.10.2022——–