आजमगढ़ : महिला किसान दिवस एवं इन सीटू योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

प्रेस नोट
आजमगढ़ 15 अक्टूबर– कृषि निदेशालय उoप्रo से प्राप्त निर्देश के क्रम में कृषि विभाग आजमगढ़ द्वारा आज कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ पर महिला किसान दिवस एवं इन सीटू योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अन्तर्गत कृषि एवं सम्वर्गीय विभागों कि प्रगतिशील महिला कृषकों/उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित जनपद के अन्य प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मौके पर पराली प्रबंधन के कृषि यंत्रों तथा कृषि निवेशों का पण्डाल/प्रदर्शनी लगाते हुए कृषकों को लाभप्रद जानकारी दी गयी।
श्रीमती बबिता जसरासरिया जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आजमगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती जयन्ती, मीरा, किरन, पुष्पा, प्रमिला, प्रेमलता, मनीषा, आराधना, ज्ञानती, प्रेमा देवी, रानू आदि प्रगतिशील महिला कृषकों/ उद्यमियों को सम्मानित करते हुए उनका अभिनन्दन किया गया।
उपस्थित कृषकों/प्रतिभागियों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा इसके उचित प्रबंधन से खेत की मिट्टी एवं पर्यावरण को होने वाले लाभ के बारे में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त आत्मा योजनान्तर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों द्वारा महिलाओं की प्रतिभागिता कराते हुए उन्हें प्रशिक्षित कराया गया।
कार्यक्रम में डा0 अशोक तिवारी संयुक्त कृषि निदेशक, कृषि वैज्ञानिक डा0आर0के0 सिंह, डा0 विनय सिंह, डा0 अर्चना, श्री मुकेश कुमार उप कृषि निदेशक, श्री सुधीर कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी, डा0 सीएल शर्मा प्रभारी डिप्टी पीडी आत्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-15.10.2022——–