आजमगढ़ : खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 से 06 नवम्बर, 2022 तक

प्रेस नोट
आजमगढ़ 20 अक्टूबर– क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री एके पाण्डेय ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 से 06 नवम्बर, 2022 तक एवं प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 से 07 नवम्बर, 2022 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महिला जिम्नास्टिक/कबड्डी हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 01 नवम्बर, 2022 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिले के इच्छुक जिम्नास्टिक/कबड्डी महिला वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 05 से 07 नवम्बर, 2022 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक/कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-20.10.2022——–

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot