प्रेस नोट
पूर्व की घटना :-
दिनांक 27.10.2022 को वादी थाना स्थानीय द्वारा बताया गया कि दोपहर 14.00 बजे उसकी पोती गाँव के बगीचे (कब्रिस्तान) मे खेलने गयी थी उसी समय गाँव के ही एक लड़के ने उसकी पोती को छेड़खानी करने की नियत से उठाकर कब्रिस्तान के पिछे मुज कि तरफ ले जा रहा था की गांव बच्चे जो बकरी चरा रहे थे शोर गुल मचाने लगे तब वह लडका मेरी पोती को छोड़कर भाग गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 233/2022 धारा 354ख भा0द0वि0 व 9(M)/10 पास्को एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 30.10.2022 को उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र इमरान सा0 मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को अण्डाखोर तिहारे के पास से समय करीब 10:30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-
सोनू पुत्र इमरान सा0 मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0सं0 233/2022 धारा 354ख भा0द0वि0 व 9(M)/10 पास्को एक्ट ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 शिवकुमार यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 आफताब आलम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 अनिरूद्ध थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।





