आजमगढ़ : दीदारगंज पुलिस ने मारपीट में शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

प्रेस नोट

 

पूर्व की घटना:-

दिनांक 29.10.2022 को वादिनी मुकदमा के द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्तो द्वारा वादिनी को घर में से खीचकर बाहर लाया गया और बेइज्जत करने के इरादे से कपडा फाडने लगे व निर्वस्त्र करने लगे मना करने पर लाठी डंडे से मारना पीटना व गाली गलौज देना, धमकी देना व सर के बाल को छिल देने के सम्बन्ध में  थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 272/22 धारा 323,354ख,452,504,506,509 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी थी।

गिरफ्तारी का विवरणः-

आज दिनांक 30.10.2022 को उ0नि0 दशरथ उपाध्याय  मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धीत अभियुक्तो 1.रमई पुत्र स्व0 राजवली  उम्र करीब 28 वर्ष 2. शिवशंकर पुत्र स्व0 राजवली  उम्र करीब 21 वर्ष साकिनान ग्राम भडेहरी थानागद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर को ग्राम अमरेथू से समय करीब 9:40 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता :-

1.रमई पुत्र स्व0 राजवली  उम्र करीब 28 वर्ष सा0 ग्राम भडेहरी थानागद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर।

2. शिवशंकर पुत्र स्व0 राजवली  उम्र करीब 21 वर्ष सा0 ग्राम भडेहरी थानागद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर।

 

पंजीकृत अभियोग:-

मु0अ0स0 272/22 धारा 323,354ख,452,504,506,509 भादवि थाना दीदारगंज ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1. प्र0नि0 विजय प्रताप सिंह थाना दीदारगंज आजमगढ़

2. उ0नि0 दशरथ उपाध्याय थाना दीदारगंज आजमगढ

3. का0 दीपू शर्मा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ

4.का0 अभिमन्यू मौर्य थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।