आजमगढ़ : कप्तानगंज पुलिस ने हेरा फेरी कर जमीन वरासत करने के मामले में एक महिला को किया गिरफ्तार

प्रेस-विज्ञप्ति

1.पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण- दिनांक 12.01.2013 को वादी मुकदमा गुलाब सिंह पुत्र स्व0 भागवत सिंह पिपरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि मंजू सिंह पत्नी रामबहादुर सिंह निवासी मैरी रंजीत थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर द्वारा दस्तावेजो का हेरा फेरी कर जमीन वरासत करायी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 32/2013 धारा 419/420/467/468/471 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया था। जिसकी आंशिक विवेचना प्रचलित थी।
2.गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक- 02.11.2022 को उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता मंजू सिंह पत्नी रामबहादुर सिंह निवासी मैरी रंजीत थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर का NBW के तामिला में थाना स्थानीय से थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर पहुंचे। जहां थाने से का0 विपिन पाल व का0 अभिनीष पाल को साथ लेकर अभियुक्ता के घर ग्राम मैरी रंजीत पहुंचे जहां एक महिला जो घर के बाहर बैठी थी जिससे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मंजू सिंह पत्नी रामबहादुर सिंह निवासी मैरी रंजीत थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर बतायी। जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 11.10 बजे हिरासत पुलिस लिया अभियुक्ता के गिरफ्तारी की सूचना मौके पर ही अभियुक्त के पति रामबहादुर सिंह को दी गयी।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 32/13 धारा 419/420/467/468/471 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्ता- मंजू सिंह पत्नी रामबहादुर सिंह निवासी मैरी रंजीत थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
1. उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती हे0का0 वीरेन्द्र यादव म0का0 दुर्गेश कुमारी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ ।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
Slot