लखनऊ : शिवपाल ने डिम्पल यादव के चुनाव प्रचार के लिए स्पष्ट किया अपना रूख

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सीट से सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए आज एक अच्छी खबर आई है। अखिलेश यादव के चाचा और प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है। पिछले कई दिन से यह कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर मैनपुरी की ही जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक व् प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव इस चुनाव को लेकर क्या रुख अपनाते है। भारतीय जनता पार्टी ने शिवपाल यादव के निकटतम माने जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद यह चर्चाएं थी कि आखिर शिवपाल क्या रुख अख्तियार करेंगे। आज शिवपाल यादव ने डिंपल यादव के खुले समर्थन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव हमारी बहु है उनके लिए चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता जुट जाए। जिसके बाद डिंपल यादव के लिए चुनावी राह और आसान मानी जा रही है। माना जाता है कि डिंपल यादव को उम्मीदवार घोषित करने से पहले समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव से राय भी ली थी। जिसके बाद शिवपाल यादव ने डिंपल यादव के नाम पर सहमति जताई थी। कल शिवपाल यादव को सपा की स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल किया गया था। आज उनके द्वारा डिंपल यादव के लिए खुले समर्थन की घोषणा कर दी गई है।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
Slot