मऊ। जिले में मोहम्मदाबाद गोहना के सुतरही गांव में सोमवार की दोपहर गैस सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से आग लगने से उसकी चपेट में आकर पांच लोग झुलस गए. हादसे की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को परिजनों द्वारा आजमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार गैस सिलेंडर में रिसाव होने के बाद हादसे की सूरत को देखते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. इसकी वजह से आग बुझाने में प्रयास करने के साथ ही पांच लोग आग की चपेट में आने से जख्मी हो गए. वही हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की.

इस हादसे में राजेंद्र पुत्र सिजोर निवासी सुतरही, राम ब्रिज पुत्र सुरसत निवासी सरसेना, दिनेश पुत्र विश्वनाथ निवासी सुतरही, कमलेश पुत्र कैलाश निवासी सुतरही व हिमांशु पुत्र चौथी निवासी ओतीगौरी जिला आजमगढ़ बुरी तरह से झुलस गए.