प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
आजमगढ़ 11 दिसम्बर 2022 कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर हैं लाखों लोग प्रतिदिन उनकी यात्रा से जुड़ रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उतर प्रदेश के प्रत्येक जोन के सभी जनपदों में यात्रायें आयोजित की गयी है। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़ जनपद मे आयोजित यात्रा की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम आजमगढ़ जनपद में यात्रा के सिलसिले में डेरा डाले हुये है। आजमगढ़ जनपद की भारत जोड़ो यात्रा में एक हजार से ऊपर लोग शामिल होगें।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष (पूर्वी जोन) वीरेन्द्र चौधरी विधायक के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 12 दिसंबर 2022 को मऊ जनपद से चलकर आजमगढ़ पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा का जनपद में जोरदार स्वागत किया जायेगा। यात्री एम ए एम गर्ल्स डिग्री कॉलेज कोलघाट में रात्रि विश्राम करेंगे। और अगले दिन 13 दिसम्बर 2022 को यात्रा एम ए एम गर्ल्स कॉलेज से आरंभ होकर कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर डीएवी कॉलेज काली चौरा चौक तकिया पहाड़पुर शिब्ली कॉलेज ब्रह्मस्थान करतालपुर भंवरनाथ मद्धुपुर अनवरगंज शेहदा मिरिया कंधरापुर मंदुरी होते हुए कप्तानगंज पहुंच कर समाप्त होगी और वहाँ से अंबेडकर नगर के लिए प्रस्थान करेगी।





