मीरजापुर : 48 घण्टे के विशेष अभियान में कार्यवाही करते हुए कुल 79 लोगों को किया गया गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस

प्रेस नोट

दिनांकः 22.12.2022

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में चलायें गए 48 घण्टे के विशेष अभियान में कार्यवाही करते हुए कुल 79 लोगों को किया गया गिरफ्तार —

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित/प्रिवेंटिव अभियुक्तों के विरूद्ध धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे 48 घण्टे के  विशेष अभियान में मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित/प्रिवेंटिव के कुल 79 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है । अभियान के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों का संख्यात्मक विवरण थानावार विवरण निम्नवत् है —

क्रमांक—थाना—दिनांकः 21.12.2022—दिनांकः 22.12.2022

1. को0शहर 02 03

2. को0कटरा 05 04

3. विन्ध्याचल 01 01

4. को0देहात 05 04

5. चील्ह 01 —

6. कछवां 01 —

7. पड़री 08 02

8. लालगंज 02 —

9. हलिया — 04

10. जिगना — 08

11. सन्तनगर 02 —

12. ड्रमण्डगंज 02 —

13. चुनार         01 —

14. अदलहाट 01 02

15. जमालपुर 10 04

16. अहरौरा 02 —

17. मड़िहान 02 01

18. राजगढ़ 01 —

योग      46 33

सम्पूर्ण योग   — 79