आजमगढ़ : थाना सिधारी : मारपीट व गाली गलौज करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सिधारी
मारपीट व गाली गलौज करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिंनाक 21.12.22 को इन्द्रदेव मौर्य पुत्र चन्दू मौर्य सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये लिखित तहरीर में बताया गया कि विपक्षीगण 1-सूरज मौर्य , 2-विपिन मौर्य पुत्रगण सुरेन्द्र मौर्य 3- सुरेन्द्र मौर्य पुत्रगण स्व0 सेवक मौर्य सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी,आजमगढ़ द्वारा रास्ते की जमीन में दीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया ,मना करने पर अभियुक्तगण द्वारा वादी के साथ मारपीट ,गाली-गलौज की गयी व जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसके आधार पर दिनांक 21.12.22 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 463/2022 धारा 327,323,504,506 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 22.12.22 को व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह ,उ0नि0 श्री मेहरे आलम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र मौर्य पुत्र स्व0 सेवक मौर्य सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 52 वर्ष को उसके घर ग्राम शाहगढ़ से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 463/2022 धारा 327,323,504,506 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
नाम पता अभियुक्त
सुरेन्द्र मौर्य पुत्र स्व0 सेवक मौर्य सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 52 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह थाना सिधारी आजमगढ़