AZAMGARH : कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा आजमगढ़ में प्रथम बार आज किसान सम्मान दिवस का आयोजन

प्रेस नोट
आजमगढ़ 23 दिसम्बर– आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति प्रोफेसर विजेंद्र सिंह एवं प्रसार निदेशक प्रोफेसर ए.पी. राव के निर्देशन में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा आजमगढ़ में प्रथम बार आज किसान सम्मान दिवस का आयोजन केंद्र के प्रभारी अधिकारी एवं सह अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ के प्रोफेसर डी.के. सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष लालगंज श्री ऋषिकांत राय उपस्थित रहे। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के कृत्यों पर प्रकाश डाला गया तथा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया।
किसान सम्मान दिवस के साथ ही आज राष्ट्रीय मशरूम दिवस का आयोजन भी केन्द्र पर किया गया ,जिसमें केन्द्र के वरिष्ठ फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा0 रुद्र प्रताप सिंह ने मशरूम के औषधीय व पोषकीय गुणों पर चर्चा की तथा सभी से मशरूम उगाने और खाने के लिए प्रेरित किया।
उप शोध निदेशक श्री शैलेंद्र कुमार शाही एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 रुद्र प्रताप सिंह (पादप सुरक्षा), डॉ0 विनय कुमार सिंह (पशुपालन), डॉ0 अर्चना देवी (पादप प्रजनन) एवं डॉ0 विजय कुमार विमल (उद्यान) ने किसानों को सम सामयिक जानकारी दी। आज का दिन माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। वह देश के 5वें प्रधानमंत्री थे और एक कुशल किसान नेता भी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाया गया तथा कुछ किसानों ने अपने क्षेत्र में कर रहे उत्कृष्ट कार्यों का भी प्रदर्शन किया। कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग की तरफ से किसानों को सॉल देकर सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से अशोक जी, सोनी देवी, सुनीता यादव और कुछ किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ0 विनय कुमार सिंह ने पशुपालन की जानकारी देकर लोगों को बताया कि ठंडी में कैसे पशुओं को रखा जाए एवं उनको ठंड ना लगे इससे कैसे बचा जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी।
श्री रूद्र प्रताप सिंह ने मशरूम का प्रोडक्शन कैसे किया जाए, इसके बारे में लोगों को जागरूक किया। डॉ0 विजय कुमार विमल जी ने फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रकाश डाल कर लोगों को जागरूक किया गया एवं डॉ0 अर्चना देवी ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए भी प्रेरित किया गया। आज के दिन विश्व मशरूम दिवस मनाया जाता है, जिसके क्रम में केंद्र पर स्टाल लगाकर बिपिन बिहारी जी ने मशरूम के गुणों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई तथा मशरूम भी सबको उपलब्ध कराया गया। बिपिन बिहारी जी ठेकमा के रहने वाले हैं। श्री आदित्य जी प्रगतिशील कृषक हैं, उन्होंने मोटे अनाज से बने बिस्किट को खिलाया और आने वाले वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी हमारे कृषक को बताया और उन्हें मोटे अनाज उगाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न विभाग से आए हुए अधिकारी एवं कर्मचारी ने अपनी बात विस्तार से बताये एवं आज के दिन की सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 गगनदीप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी श्री हरिशंकर राम, लीड डेवलपमेंट मैनेजर, डीडीएम नाबार्ड तथा अन्य विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-23.12.2022——–