प्रेस नोट
आजमगढ़ 24 दिसम्बर– आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आज खाद्य सचल जांच दल ने छापेमारी करके केक व केक निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों सहित अलग-अलग स्थान से नमूने को जांच हेतु संग्रहित किये। सर्वप्रथम छापामार दल रानी की सराय पहुंचा तथा वहां 2 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर व्याप्त कमियों को दूर करने हेतु नोटिस दिया तथा वहां पर संदेह के आधार पर तैयार केक के 02 नमूनों का संग्रहण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठान में व्याप्त गंदगी पर असंतोष व्यक्त करते हुए अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात् छापेमार दल बिन्द्रावन कॉलोनी बेलईसा स्थित एक दूधिया से 01 दूध का नमूना जांच हेतु लिया। इस प्रकार छापेमार दल ने कुल 03 नमूनें संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ ने बताया कि छापेमार कार्यवाही क्रिसमस त्यौहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी जांच परखकर ही लें एवं उसकी भी जांच परख करने के पश्चात संतुष्ट होने पर ही क्रय करें।
उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कीर्ति आनन्द, श्री राकेश कुमार शुक्ला, श्री अंकित कुमार सिंह, श्री रामचन्द्र यादव, श्री अमरनाथ, श्री प्रेमचन्द्र, श्री संजय कुमार सिंह एवं श्री रामबुझावन चौहान शामिल रहें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-24.12.2022——–





