उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बक्शी का तालाब के थाना सैरपुर अंतर्गत नरहरपुर के पास एक अनियंत्रित कार के नाले में गिरने से चार दोस्तों की मौत …….
एक घायल….घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती …….
मिल रही जानकारी के मुताबिक मोड़ पर तेज रफ़्तार मारुती एस्टीम कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी……..
हादसे में चार युवकों- संदीप यादव, निखिल शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव और राकेश यादव की हो गई मौत……जबकि सत्यम पाण्डेय हादसे में हुए घायल …….
बताया जा रहा है कि सभी मृतक …..संदीप यादव के भाई से मिलकर लौट रहे थे वापस…. जब हुआ यह हादसा…….
उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राईवर अमरनाथ यादव ने सरकारी नंबर की कार को नीलामी में खरीदा था…..
इस हादसे में रिटायर्ड जज के ड्राइवर अमरनाथ यादव के बेटे संदीप यादव की हो गई मौत…..पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है………





