आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी के बैठक में कई जनपदों के अध्यक्षो ने लिया भाग

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
आजमगढ़ 27 जनवरी 2022 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें आजमगढ़ मऊ बलिया अंबेडकरनगर के जिला एवं शहर अध्यक्ष एवं सभी फ्रंटल संगठनो विभागों के अध्यक्षो ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वी जोन अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी विधायक एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मणीन्द्र मिश्र तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम जनक कुशवाहा कैलाश चौहान उपस्थित रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश में चल रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संदर्भ में विस्तार से विचार विमर्श हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुये प्रांतीय अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी विधायक ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो चुकी है इसमें कांग्रेसजन ब्लाक शहर एवं जिला स्तर पर झंडा फहराने के उपरांत पैदल यात्रा कर प्रत्येक घरों पर दस्तक देंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी जी का संदेश जन जन तक पहुंचायेगे और आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देंगे। यह एक व्यापक जनसंपर्क अभियान है इस अभियान में सभी ग्रामसभाओ के प्रत्येक घरो तक पंहुचने का लक्ष्य है जिसे हमारे उत्साहित कार्यकर्त्ता निश्चित पूरा करेंगे।
बैठक को बलिया जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय मऊ जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, मऊ शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने संवोधित किया।
बैठक में बेलाल अहमद, तेजबहादुर यादव कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय, रनबहादुर सिंह, श्याम देव यादव, सुरेन्द्र सिंह, जगदम्बिका चतुर्वेदी, अमर बहादुर यादव, नदीम अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे।

भवदीय
(ओंकार पाण्डेय)
प्रवक्ता कांग्रेस
आजमगढ़

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot