आजमगढ़ : मुबारकपुर में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे

 

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक केन्द्रीय बजट के महत्वपूर्ण विषयों एवं इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव को सरल शब्दों में  लोगों के बीच में ले जाएंगे ।

इसी क्रम में 7 फरवरी को पुर्वांचल महाविद्यालय रानी की सराय में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल राय के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा अशोक सिंह मौजूद रहे।

अग्रसेन महाविद्यालय आजमगढ़ में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी विधानसभा  आर पी राय और पूर्व चेयरमैन श्रीमती माला द्विवेदी मौजूद रहे।

नक्की सिंह महाविद्यालय मुबारकपुर में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा अशोक सिंह ने कहा कि यह बजट सर्व स्पर्शी,सर्व समावेशी एवं देश के जन-जन और हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के लिए समर्पित बजट है। इसके लिए हम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी की एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हैं। यह बजट रोजगार के अवसर पैदा करने के वाला और देश का बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने वाला है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बड़ा है और यह पिछले 9 साल में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में पांचवें पायदान पर आ गई है । बजट की सात प्राथमिकताएं सप्त ऋषि इनमें शामिल है समावेशी विकास अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बुनियादी ढांचा और निवेश नीति क्षमताओं का विस्तार ,हरित विकास ,युवा शक्ति एवं वित्तीय क्षेत्र आत्मनिर्भर बनाना है।पीएम आवास योजना के लिए परिव्यय 66 प्रतिशत बढ़ाकर ₹79000 करोड़ रूपए किया गया है।

बजट को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बजट भारत के विकास को उज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगा। इस बजट में सभी का ध्यान रखा गया है। इस बजट में जरुरतमंदों को मिलने वाले मुफ्त खाद्यान्न को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। बजट में मीडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए सालाना सात लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।  महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की जाएगी। जिसमें महिलाओं को दो लाख तक की बचत पर 7.5% ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से बढ़ाकर 9 लाख कर दिया गया है।

भवदीय

विवेक निषाद

जिला मीडिया प्रभारी

भाजपा आजमगढ़

मोबाइल नं 8707673634