आजमगढ़ : न्यायिक अभिरक्षा से लाये गये अभियुक्त के निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद
थाना बिलरियागंज
न्यायिक अभिरक्षा से लाये गये अभियुक्त के निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त अवैध पिस्टल व 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.01.2023 को आवेदक धीरज नायक पुत्र आनन्त नायक ग्रा0 बरोही फत्तेहपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे विपक्षी सत्यम् शुक्ला पुत्र रणजीत शुक्ला ग्रा0 जमुवां भोराव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा आवेदक को फोन कर भीमबर बाजार बुलाया गया । जहां पर किसी बात को लेकर विपक्षी सत्यम शुक्ला व उसके साथ आये साथियों द्वारा आवेदक के साथ मारपीट व गाली गलौज की जाने लगे की इसी बीच सत्यम शुक्ला का साथी साहिल राय पुत्र पप्पू राय ग्राम मठ विसम्भर (मठिया) थाना-बिलरियागंज आजमगढ़ आवेदक की जान लेने की नियत से फायर कर दिया गया लेकिन गोली से आवेदक बाल बाल बच गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51/2023 धारा 307/504/506 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बनाम बनाम (1) सत्यम् शुक्ला पुत्र रणजीत शुक्ला सा0 जमुवाँ भोराव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ (2) शाहिल राय पुत्र पप्पू राय ग्राम मठविसम्भर (मठिया) थाना बिलरियागंज आजमगढ़ (3) विकास यादव सा0 पिपरहा थाना बिलरियागंज आजमगढ़ व इनके अन्य साथी नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
➡️ दिनांक 31.01.2023 को मा0 न्यायालय आजमगढ़ मे अभियुक्तगण- (1) विकास यादव पुत्र चेतन सा0 पिपरहा थाना बिलरियागंज जनपद- आजमगढ़ (2) साहिल राय पुत्र पप्पू राय सा0 मठ विसम्बर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा आत्मसमर्पण कर दिया गया था ।
➡️ आज दिनांक 09.02.2023 को अभियुक्त साहिल राय उपरोक्त का नियमानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त कर अभियुक्त के निशादेही पर बीबीपुर नहर पुलिया के पास से समय 11.20 बजे घटना मे प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया । नियमानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।





