पूर्व का विवरण-
दिनांक 21.01.2023 को शिकायतकर्ता की तहरीर के अज्ञात अपहरणकर्ता के विरुद्ध थाना दीदारगंज पर मु0अ0स0 07/23 धारा 363 भा0द0वि0 बनाम पंजीकृत हुआ था।
विवेचना में पीड़िता की बरामदगी व बयान से धारा 366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
अभियुक्त सुभाष गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम ग्राम कुशलगांव थाना दीदारगंज आजमगढ का नाम प्रकाश में आया था जो फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 11.03.2023 को उ0नि0 मय हमराह के चौकी मार्टीनगंज से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र करते हुये चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन भादो मोड पर मौजूद था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की साहब मु0अ0स0 7/23 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त जिसको आप तलाश कर रहे है इस समय कस्बा मार्टीनगंज मे मौजूद है साधन पकड कर कही जाने के फिराक मे है। इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराह मय मुखबीर को साथ लेकर भादो मोड से कस्बा मार्टीनगंज आया तो आटो स्टैण्ड पर खडे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके मुखबीर बताया कि साहब वही वह व्यक्ति है जिसको आप तलाश कर रहे है तथा मुखबीर हट बढ गया। जैसे ही हम पुलिस वाले आटो स्टैण्ड पर पास पहुचां तो संदिग्ध व्यक्ति मिला जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुभाष गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम ग्राम कुशलगांव थाना दीदारगंज आजमगढ बताया।जानकारी किया गया तो मु0अ0स0 7/23 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त है
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुभाष गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम ग्राम कुशलगांव थाना दीदारगंज आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
मु.अ.सं. 07/23 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट, दीदारगंज, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. प्र0नि0 विजय प्रताप सिंह थाना दीदारगंज आजमगढ़
2. उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय थाना दीदारगंज आजमगढ़।
3. का0 गुड्डू कुमार थाना दीदारगंज आजमगढ़
4. का0 आशीष प्रताप सिह थाना दीदारगंज आजमगढ़