भदोही : विद्युत कर्मियों द्वारा स्ट्राइक के बावजूद भी जनपद में विद्युत व्यवस्था का किया जा रहा बेहतर संचालन
प्रेस विज्ञप्ति
जनपद भदोही
◆विद्युत कर्मियों द्वारा स्ट्राइक के बावजूद भी जनपद में विद्युत व्यवस्था का किया जा रहा बेहतर संचालन
◆सामान्य दिनों की तरह बेहतर तरीके से निर्बाध रूप से विद्युत की ,की जा रही सप्लाई
◆स्वाभाविक/सामान्य टेक्निकल फॉल्ट को भी बेहतर तरीके से अटेंड कर अल्पसमय में कराया जा रहा दुरुस्त
◆पुलिस व प्रशासन के टीमों द्वारा सभी क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहते हुए रखी जा रही है सतर्क दृष्टि
◆असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुनिश्चित किया जा रहा प्रभावी नियंत्रण, गैरकानूनी गतिविधि पर होगी सख्त कार्यवाही
◆सभी पावर स्टेशनों पर लगायी गयी है पर्याप्त पुलिस बल व प्रशासनिक कर्मियों की ड्यूटी
◆विद्युत सप्लाई सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम किया गया है स्थापित
◆स्थापित कंट्रोल रूम में ड्यूटीरत कर्मियों द्वारा 24 घंटे अनवरत प्राप्त विद्युत समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निवारण
विद्युत कर्मचारियों द्वारा प्रदेश स्तरीय हड़ताल के बावजूद भी जनपद की विद्युत व्यवस्था सामान्य दिनों से भी बेहतर चल रही है।
श्री गौरांग राठी, जिलाधिकारी भदोही व डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के संयुक्त निर्देशन में जनपद के सभी विद्युत सबस्टेशनों पर ड्यूटीरत पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार सभी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्वाभाविक व सामान्य टेक्निकल फाल्ट को भी बेहतर तरीके से अटेंड करते हुए अल्पसमय में दुरुस्त किया जा रहा है। विद्युत सप्लाई सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम जिसका हेल्पलाइन नंबर- 05414-250305,-250308 व -250309 स्थापित किया गया है। स्थापित कंट्रोल रूम में ड्यूटीरत कर्मियों द्वारा 24 घंटे अनवरत विद्युत सम्बंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है। गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। हड़ताल के दौरान भी आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के लिए भदोही पुलिस व प्रशासन प्रतिबद्ध है।