आजमगढ़ : किशोरी से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- मेंहनगर
किशोरी से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – वादिनी मुकदाम द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 02-03-2023 को समय करीब 9.30 बजे दिन मे मैं अपने घर से श्री सरजू इन्टर कालेज देवईत पढने जा रही थी तो रास्ते मे मेरे ही गाँव का लडका अरविन्द राजभर पुत्र सहंगू राजभर व महेन्दर यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी उष्मापुर तथा सोनू वेंनवंशी पुत्र रामदवर वेनवंशी निवासी नई द्वारा एक जूट होकर मेरे साथ जबरदस्ती से छेडखानी की गयी मेरे द्वारा जब शोरगुल मचाया गया तो मेरे गाँव के कुछ लोग जूट गये बीच बचाव किये तो ये लोग भाग गये तथा दिनांक 02.03.2023 की शाम 4:30 बजे को नई गाँव के शिवान मे पुनः दुसरे अज्ञात लडको से गाली गुप्ता देते हुए लात घुसा से मरवाये पिटवाये और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। जिसके आधार पर में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 90/23 धारा 354,323,504,506, भादवि व 7/8 पाक्सो पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 29.03.2023 को उ0नि0 राम अवध यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द राजभर पुत्र सहंगू राजभर सा0 नई थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर ग्राम नई से समय करिब 09:05 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग- मु.अ.सं. 90/23 धारा 354,323,504,506, भादवि व 7/8 पाक्सो थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त – अभि0 अरविन्द राजभर पुत्र सहंगू राजभर सा0 नई थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 राम अवध यादव थाना तरवां जनपद आजमगढ।
का0 सोनू यादव थाना तरवां जनपद आजमगढ।
का0 राजन गौड थाना तरवां जनपद आजमगढ।