मऊ : नाबालिग से दुष्कर्म की घटना मामले में वांछित इनामिया (20 हजार) अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस नोट 20.04.2023

नाबालिग से दुष्कर्म की घटना मामले में वांछित इनामिया (20 हजार) अभियुक्त गिरफ्तार-
शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, नारी सम्मान) के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय द्वारा महिला सम्बन्धित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.04.2023 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 359/22 धारा 363,328,365,342,370क,372,373,376डीए,120बी भादवि0 व धारा 5/6 पोक्सो एक्ट में वांछित 20 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त राम प्रवेश आचार्य उर्फ आचारी पुत्र उपेन्द्र आचार्य निवासी म0नं0 762 वार्ड नं. 44 मिश्रा चौक बलभद्रपुर थाना लहरिया सराय जिला दरभंगा बिहार को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना स्थानीय लाया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.07.2022 को थाना कोतवाली नगर की आवेदिका द्वारा थाना कोतवाली मे अभियोग मु0अ0सं0 359/22 धारा 363/366 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। अपृहता की बरामदगी के लिए वृहद मानव स्त्रोतो एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता ली गयी और बालिका को बिहार प्रान्त से बरामद किया गया। विवेचना में संकलित साक्ष्य के आधार पर अन्य उल्लेखित धाराओं की वृद्धि की गयी तथा 03 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राम प्रवेश आचार्य उर्फ आचारी पुत्र उपेन्द्र आचार्य निवासी म0नं0 762 वार्ड नं. 44 मिश्रा चौक बलभद्रपुर थाना लहरिया सराय जिला दरभंगा बिहार।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, का0 सन्तोष यादव, का0 राहुल कुमार थाना कोतवाली जनपद मऊ।