यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा डायल– 112 (पीआरवी-1039) के कर्मचारियो को सराहनीय कार्य हेतु दिया गया प्रशस्ति पत्र
दिनांक 2104.2023 को पीआरवी-1039 थाना बरदह पर नियुक्त कर्मचारियो द्वारा समय 19.00 बजे पुलिस को सूचना मिली थाना बरदह के कुदीघर के पास एक आटो व ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी जिसमें 06 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। पीआरवी 1039 के कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गम्भीररूप से घायल सभी व्यक्तियों को एम्बूलेन्स की मदद से नजदीकी अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया गया। उक्त घटना की सूचना तत्काल घायलों के परिजनों को दी गयी।
➡यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा उपरोक्त त्वरित कार्यवाही हुए एक्सीडेंट में गंभीर रूप से हुए घायल व्यक्तियों को समय से अस्पताल पहुँचाने हेतु पीआरवी 1039 के कर्मचारियो के उत्साह वर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारीगण-
1. कमाण्डर देवी प्रसाद मिश्रा, पीआरवी 1039 थाना बरदह आजमगढ़।
2. सब कमाण्डर बृजेश कुमार कन्नौजिया, पीआरवी 1039 थाना बरदह आजमगढ़।
3. पायल विजय यादव, पीआरवी 1039 थाना बरदह आजमगढ़।