आजमगढ़ : मतगणना को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से कराये जाने हेतु जानें क्या है तैयारियां

प्रेस-विज्ञप्ति

दिनांक- 13.05.2023 को जनपद आजमगढ़ में नगर निकाय चुनाव-2023 की मतगणना को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से कराये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में विवरण निम्नवत है।–

➡ जनपद में कुल 03 नगर पालिका परिषद एवं 13 नगर पंचायतों का एक ही दिन में कुल 08 केन्द्रों पर मतगणना की जायेगी।
➡ सम्पूर्ण मतदान केन्द्रों पर शान्ति- व्यवस्था बनायें रखने हेतु पीएसी व बीएसएफ की 01-01 कम्पनियों का व्यवस्थापन किया गया है।
➡ मतगणना में कुल 16 निरीक्षक, 132 उप-निरीक्षक, 273 मुख्य आरक्षी, 1447 आरक्षी (पुरूष/महिला) की ड्यूटी लगायी गयी है।
➡ उपरोक्त मतगणना में त्रिस्तरीय सुरक्षा (आइसोलेशन कोर्डन, इनर कोर्डन, आउटर कोर्डन) व्यवस्था रहेंगी।
➡ जनपद में धारा 144 द0प्र0सं0 लागू है, जिसका पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से पालन कराया जायेगा।
➡ मतगणना केन्द्र के अंदर कोई मोबाइल, तरल पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना केन्द्र के अन्दर प्रवेश से पूर्व चेकिंग व फ्रिस्किंग की जायेगी।
➡ शान्ति- व्यवस्था हेतु शहर के अन्दर क्यूआरटी का व्यवस्थापन किया गया है।
➡ मतगणना के मद्देनजर जनपद में रूट डायवर्जन किया गया है, जिसका सभी के द्वारा पालन किया जाना है।
➡ संवेदनशील स्थलों की निगरानी ड्रोन द्वारा की जायेगी।
➡ पूर्व में चिन्हित अराजकतत्वों को चेतावनी दी गयी है कि वे मतगणना स्थल के आस-पास न भटकें।
➡ निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।