आजमगढ़ : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सरायमीर
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 20.05.2023 को उ0नि0 अजीज खान मय हमराह द्वार अभियुक्त प्रमोद चौहान पुत्र स्व0 मन्नू चौहान ग्राम सुरही बुजुर्ग थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष को कमालपुर पुलिया के पास से समय करीब 05.40 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 139/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
बरामदगी का विवरणः-
एक अदद अवैध तमन्चा 0.315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर
पंजीकृत अभियोग-
139/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 0184/2020 धारा 379 भा0द0वि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
2.मु0अ0सं0 23/2021 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
3.मु0अ0सं0 203/2022, धारा 8/21 NDPS ACT थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रमोद चौहान पुत्र स्व0 मन्नू चौहान ग्राम सुरही बुजुर्ग थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 अजीज खान मय हमराह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।