“भव्य मां यमुना आरती व चित्रकला प्रतियोगिता” संपन्न
(हरेश उपाध्याय)नयी दिल्ली:-जन जागरण के लिए “यमुना परिवार काउंसिल “दिल्ली स्थित विभिन्न यमुना तटों पर तीन भव्य महा- आरतियों का आयोजन कर चुकी है।इसी श्रृंखला में 21मई 2023को यमुना परिवार काउंसिल व साई राम-श्याम कथा प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में “भव्य मां यमुना आरती व चित्रकला प्रतियोगिता ” का आयोजन दिल्ली स्थित प्राचीन वराह नागा साई मंदिर, यमुना खादर, पुराना लोहे का पुल, शास्त्री पार्क में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक कपिल गर्ग व कार्यक्रम का संयोजन जितेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार धीरज बजरंगी द्वारा हनुमान जी के रुप में मां यमुना की वंदना व कवि दास प्रेम ने मां यमुना की कविता व भजन गायन की प्रस्तुति दी।श्रीमती कुमुद गुप्ता,श्रीमती कंचन गर्ग वश्रीमती सुमन तंवर द्वारा बच्चों की मां यमुना जी आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और 6 बच्चों को उनकी अच्छी चित्रकला प्रस्तुति के लिए ईनाम भी दिया गया। सम्मानित अतिथि के रुप में बाबा सुंदरनाथ जी महराज(संस्थापक,शिव काली मंदिर,यमुना बाजार),अनिल अग्रवाल (प्रबुद्ध समाज सेवी), मुकेश सोलंकी ( महाआरती सह संयोजक यमुना परिवार काउंसिल),दीदी अनिता (ब्रह्मकुमारी,दिल्ली) मौजूद रही।कार्यक्रम में पंडित देव नारायण मिश्रा, पंडित दीपक तिवारी,पंडित विष्णु कांत तिवारी,दीपक यादव,अजय सिंगला, विजय मिश्रा,अभय जैन,जितेन्द्र, मनोज अग्रवाल,राम प्रताप मौर्या, संजय जैन, विशाल गुप्ता,संजीव कुमार व बब्बल सिंह सहित तमाम समाज सेवी व संस्थाओं की मौजूदगी रही और सभी यमुना साधकों ने संकल्प लिया कि वे मां यमुना को उनके वास्तविक रूप में पुनः प्रतिष्ठित करेंगे।