बलिया : थाना  दुबहड  पुलिस  द्वारा अवैध शस्त्र कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना  दुबहड  पुलिस  द्वारा अवैध शस्त्र/कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

 

श्रीमान्  पुलिस  अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना दुबहड पुलिस को मिली सफलता ।

 

दिनांक 29.05.2023 को थाना दुबहड के उ0नि0 धर्मदेव सिंह मय हमराही द्वारा चैकिंग के दौरान मुखविरी सूचना पर अभियुक्त भीम सिंह S/O स्व0 तेजनारायन सिंह निवासी दुबहड़ थाना दूवहड़ जनपद बलिया को दिनांक 29.05.2023 समय करीब 06.30 बजे ग्राम जनाड़ी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .303 बोर चालू हालत मे व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ ।

अभियुक्त के विरूद्ध  थाना दुबहड  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 82/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दुबहड बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

1. भीम सिंह S/O स्व0 तेजनारायन सिंह निवासी दुबहड़ थाना दूवहड़ जनपद बलिया

बरामदगी का विवरण

1. 01 अदद देशी तमंचा .303 बोर

2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 धर्मदेव सिंह थाना दुबहड जनपद बलिया

2. का0 धर्मेन्द्र यादव थाना दुबहड जनपद बलिया

3. का0 आलोक सिंह थाना दुबहड जनपद बलिया