प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- रानी की सराय
दहेज हत्या में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
पूर्व की घटना – दिनांक 24.04.2023 को वादी मुकदमा सुबेदार पुत्र बाबूलाल नि0ग्राम उसरी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि उनकी पुत्री शिल्पा से उसके ससुराल वाले दहेज की माँग कर रहे थे तथा उसके पति, सास, ननद व देवर द्वारा दहेज के लिये प्रताडित करते हुये जान से मारकर छत के हुक से लटका दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 117/2023 धारा 498ए/304बी भादवि0 ¾ डी0पी0 एक्ट बनाम 1. जितेन्द्र कुमार पुत्र घूरहू (पति) आदि 06 नफर निवासी ग्राम फिरुद्दूपुर थाना रानी की सराय आजमगढ़ के विरुध पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 15.06.2023 को उ0नि0 जयप्रकाश ओझा मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता तेतरी देवी पत्नी घुरहू सा0 फिरद्दुपुर थाना रानी की सराय आजमगढ को उसके घर ग्राम फिरद्दुपुर से समय करीब 10:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 117/2023 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्ता – तेतरी देवी पत्नी घुरहू सा0 फिरद्दुपुर थाना रानी की सराय, आजमगढ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
(1) उ0नि0 जयप्रकाश ओझा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
(2)का0 अरविन्द यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
(3) म0का0 वंदना शुक्ला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
(4) म0का0 रत्नावली थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़