प्रेस विज्ञप्ति
जनपद -भदोही
दिनांक-16.06.2023
◆महिला सशक्तिकरण तथा महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा 15 दिवसीय विशेष अभियान
◆समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण
◆महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त
◆महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का किया जा रहा प्रयास
◆ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ेंगी “शक्ति दीदी”
◆समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं “शक्ति दीदी” से निसंकोच कर सकती हैं बात
◆शासन-प्रशासन महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध
“मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के अंतर्गत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल के आयोजन किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु “शक्ति दीदी” नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।
महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु “शक्ति दीदी” व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ेंगी। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं “शक्ति दीदी” से निसंकोच बात कर सकती हैं। शक्ति दीदी चौपाल के दौरान महिलाओं के विभिन्न समस्याओं जैसे- विधवा पेंशन या कोई शोहदा किसी को परेशान कर रहा हो या एफ आई आर की कॉपी मिलने में दिक्कत हो यह सब चीजों का समाधान तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ करा सकती हैं एवं f.i.r. की प्रति थाने से प्राप्त कर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर सकती हैं।
आज दिनांक-16.06.2023 को जनपद के थाना ऊंज क्षेत्र अन्तर्गत “शक्ति दीदी” प्रियंका द्वारा ऊंज व नवधन, थाना भदोही क्षेत्र अन्तर्गत शक्ति दीदी श्रुति मिश्रा द्वारा ग्राम पिपरिस, थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत शक्ति दीदी- गीता देवी, खुशबू व प्रियंका यादव द्वारा कस्बा ज्ञानपुर, थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत “शक्ति दीदी” शिव कुमारी द्वारा ग्राम नारे पार सीतामढ़ी, थाना दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत शक्ति दीदी निशा यादव द्वारा दुर्गागंज बाजार, थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत शक्ति दीदी मनीषा व सोनिका द्वारा कौलापुर व थाना चौरी क्षेत्र अंतर्गत शक्ति दीदी प्रीति यादव द्वारा ग्राम बरवां, चितईपुर व बरईपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090,112,1076,1098,108, की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।