आजमगढ़ : दहेज हत्या में शामिल 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना अतरौलिया

दहेज हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

 

1. पूर्व का विवरण – वादिनी श्रीमती हरवा पत्नी रूपचन्द  निवासी लेदौरा (बलुहवा) थाना  अहरौला  जनपद  आजमगढ की पुत्री कविता की शादी रूदल निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद निवासी लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 25.09.2021 को हुआ था। वादिनी की  पुत्री कबिता जब विदा होकर अपने ससुराल गयी तो दहेज को लेकर उसके पति व ससुराल वाले मिलकर कबिता को मारते पीटते व प्रताड़ित  करते थे।  दिनांक 09.06.2023 की रात्रि में अभियुक्तों द्वारा कबिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया। गाँव वालों ने कविता के मृत्यु की सूचना फोन से दिया तो वादिनी अपने पति रूपचन्द के साथ मौके पर जाकर देखा तो कबिता के शरीर पर काफी चोट लगे था। लेकिन लोहरा गाँव के प्रधान पति राजकपूर व ससुराल वालों  द्वारा जबरदस्ती सुलह कराने का प्रयास किया गया तथा थाने पर सूचना नहीं दिया गया एवं साक्ष्य छुपाने के लिए अभियुक्त राजकपूर (प्रधान पति), रूदल  निषाद(पति), शिवकुमार(ससुर) तथा सनी (देवर)  के साथ मिलकर वादिनी की पुत्री कबिता को जला दिये। तत्पश्चात वादिनी मुकदमा के प्रार्थना पत्र पर आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के दिनांक 14.06.2023 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 164/23 धारा 498A/304B/201 IPC व 3/4 D.P. Act  थाना अतरौलिया जिला आजमगढ  बनाम 1. रूदल निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद (पति) 2. शिव कुमार (ससुर) 3. सास नाम अज्ञात पत्नी शिव कुमार 4. सनी पुत्र शिवकुमार (देवर) 5. वंदना पत्नी सनी (देवरानी) 6. राजकपूर (प्रधान पति ग्राम लोहरा)  निवासीगण ग्राम लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ और विवेचना हेतु क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर CO सिद्धार्थ तोमार के प्राप्त हुआ।

 

गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 17.06.2023 को उ0नि0 प्रभातचन्द्र पाठक मय हमराह द्वारा मुकदमा  उपरोक्त  से सम्बन्धित अभियुक्तगण  1.शिवकुमार उर्फ राजकुमार पुत्र  रामअवध  2. राज कपूर  पुत्र  स्व राम सरोज निवासीगण  ग्राम  लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को लोहरा फोर लेन के पास समय 08.20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया  गया  किया  गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 164/23 धारा 498A/304B/201/176 IPC व  3/4 D.P. Act  थाना अतरौलिया, आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त–

1.शिवकुमार उर्फ राजकुमार पुत्र  रामअवध  निवासी  ग्राम  लोहरा थाना अतरौलिया, आजमगढ़

2. राज कपूर  पुत्र  स्व राम सरोज निवासी  ग्राम  लोहरा थाना अतरौलिया, आजमगढ़

पूर्व का आपराधिक इतिहास-   राज कपूर  पुत्र  स्व0 राम सरोज निवासी  लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ (HS-30A)

 

क्रं0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

1. 354/09 364/365 IPC अतरौलिया आजमगढ़

2. 236/09 307 IPC अतरौलिया आजमगढ़

3. 433/09 110CRPC अतरौलिया आजमगढ़

4. 513/05 3/4 गुण्डा एक्ट अतरौलिया आजमगढ़

5. 277/10 394/302/120B/411 IPC अतरौलिया आजमगढ़

6. 286/10 25/27 A ACT अतरौलिया आजमगढ़

7. 438/10 3(1)UP GANGESTER ACT अतरौलिया आजमगढ़

8. 392/12 419/420/467/468/471 IPC अतरौलिया आजमगढ़

9. 343/12 8/20 NDPS ACT अतरौलिया आजमगढ़

10. 257/12 147/148/336/341/353/120B IPC,7 CLA ACT अतरौलिया आजमगढ़

11. 167/15 110 CRPC अतरौलिया आजमगढ़

12. 19/16 3(1) UP गैंगेस्टर एक्ट अतरौलिया आजमगढ़

13. 62/22 323/504/506  IPC अतरौलिया आजमगढ़

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. उ0नि0 प्रभातचन्द्र पाठक 2.  का0 मोहम्मद रिजवान 3. म0का0 सुशीला मिश्रा

4. म0का0 प्रियंका थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़