आजमगढ़ :दम्पत्ति की हुयी हत्या के अनावरण हेतु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाने क्या है नई अपडेट

➡️प्रेस-नोट
थाना निजामाबाद क्षेत्र में दम्पत्ति की हुयी हत्या के अनावरण हेतु पुलिस कार्यवाही अपडेट
➡ विभिन्न आधार पर 06 संदिग्धों को हिरासत में लेकर विशेष टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।
➡ अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा आज पुनः घटना स्थल का निरीक्षण कर अन्य साक्ष्य संकलित किये गये है।
➡ क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में टीम को थाना निजामाबाद पर कैम्प कर घटना के अनावरण के लिए निर्देशित किया गया है।
➡घटना के अनावरण में लगायी गई 04 टीमों का निकट पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।