थाना – अहरौला दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरण-
दिनांक 28/06/2023 को वादी संग्राम पुत्र स्व0 बरखू राम निवासी ग्राम बलुआ बहादुरपुर थाना समम्नपुर जनपद अंबेडकरनगर द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1. राजन पुत्र दयाराम निवासी ग्राम रजवापुर थाना अहरौला जनपद-आजमगढ़ 2. दयाराम पुत्र स्व0 सुन्नर निवासी ग्राम रजवापुर थाना अहरौला जनपद-आजमगढ़ 3. अनीता पत्नी दयाराम निवासी ग्राम रजवापुर थाना अहरौला जनपद-आजमगढ़ द्वारा दिनांक 03.06.2023 को वादी की लड़की अंतिमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना व जान से मारकर उसका अंतिम संस्कार बगैर किसी को सूचना दिये कर देना। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 194/23 धारा 498ए/304बी/201/506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण विवरण–
आज दिनांक 29.06.2023 को उ0नि0 लाल बहादुर विन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजन कुमार पुत्र दयाराम सा0 राजापुर माफी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को शहीद बाबा मजार तिराहा चकमकसुदजहाँ से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
राजन कुमार पुत्र दयाराम सा0 राजापुर माफी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 194/23 धारा 498ए/304बी/201/506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 194/23 धारा 498ए/304बी/201/506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-उ0नि0 लालबहादुर विन्द थाना अहरौला आजमगढ़
2-का0 सुनील कुमार थाना अहरौला आजमगढ़