आजमगढ़ : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना-निजामाबाद
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण–
वादिनी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया कि अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र शिवपूजन निवासी बभनौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध सम्बन्ध गया तथा शादी करने के लिए कहने पर मना करते हुये गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 270/23 धारा 376/504/506 भादवि बनाम 1. अभिषेक कुमार पुत्र शिवप्रसाद ग्राम बभनौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 2. आशीष कुमार पुत्र अमरनाथ साकिन अरया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण–
आज दिनांक 27.06.2023 को उप निरीक्षक हरेराम यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र शिवपूजन निवासी बभनौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को उसके मामा के घर अरया थाना निजामाबाद से समय करीब 09.20 बजे सुबह में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 270/23 धारा 376/504/506 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास–
मु0अ0सं0 270/23 धारा 376/504/506 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
अभिषेक कुमार पुत्र शिवपूजन निवासी बभनौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उप निरीक्षक हरेराम यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. हे0का0 अरविन्द यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. का0 अखिलेश प्रताप सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़