आजमगढ. :गोकशी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- रानी की सराय
गोकशी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-
दिनांक 08.06.2023 को वादी नि0अ0 घनश्याम यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ के द्वारा एक किता फर्द दाखिल किया गया कि वाहन सख्या UP83AT4299 पीकअप के चालक नाम पता अज्ञात के द्वारा 08 प्रतिबंधित पशु लाद कर ले जाया जा रहा था कि जिसको नि0अ0 घनश्याम यादव मय फोर्स के साथ बरामद किया गया जिसमें से 04 प्रतिबंधित पशु मौके पर मृत पायी गयी तथा 04 प्रतिबंधित पशु घायल अवस्था पायी गयी तथा अभियुक्तगण मौके से फरार हो गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर दिनाँक 08.06.2023 को मु0अ0स0 194/2023 धारा 3/5क/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 (घ) व (च) पशु क्रुरता अधि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया है । विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्तों (1)शबील अहमद पुत्र स्व0 रियाज अहमद नि0 रोवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ (2) विनोद वर्नवाल पुत्र प्रकाश वर्नवाल नि0 सनिचर बाजार फूलपुर आजमगढ़ (3) मो0 जीशान पुत्र सहाबुद्दीन नि0 जमदहा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश मे आया। जिसमें पूर्व में अभियुक्त मो0 जीशान पुत्र सहाबुद्दीन नि0 जमदहा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर दिनाँक 02.07.2023 को जिला कारागार आजमगढ मे निरुद्ध कर दिया गया है।
गिरफ्तारी की विवरण-
आज दिनांक 03.07.2023 को नि0अ0 घनश्याम यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विनोद वर्नवाल पुत्र प्रकाश वर्नवाल नि0 सनिचर बाजार फूलपुर आजमगढ़ को रोवा तिराहे से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 194/2023 धारा 3/5क/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 (घ) व (च) पशु क्रुरता अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त–
विनोद वर्नवाल पुत्र प्रकाश वर्नवाल नि0 सनिचर बाजार फूलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष
अपराधिक इतिहास-
क्र0स0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपद
01 14/2013 307 भादवि फूलपुर आजमगढ़
02 286/2013 110जी फूलपुर आजमगढ़
03 477/2013 110जी फूलपुर आजमगढ़
04 194/2023 3/5क/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 (घ) व (च) पशु क्रुरता अधि0 रानी की सराय आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
(1) नि0अ0 घनश्याम यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
(2) उ0नि0 नन्द कुमार वर्मा थाना रानी की सराय आजमगढ़
(3) का0 नन्दलाल पाल थाना रानी की सराय आजमगढ़
(4) का0 प्रमोद कुमार थाना रानी की सराय आजमगढ़