भदोही : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधि0/कर्मचारीगण को ड्यूटी के सम्बन्ध में किया गया ब्रीफ
◆जिलाधिकारी भदोही व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कांवड़ यात्रा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधि0/कर्मचारीगण को ड्यूटी के सम्बन्ध में किया गया ब्रीफ
◆कांवरियों व आमजन के साथ मधुर व्यवहार व सहयोग की भावना के साथ ड्यूटी निर्वहन हेतु दिए गए निर्देश
◆आमजन के सुगम आवागमन हेतु हाईवे के दक्षिणी लेन व सर्विस लेन से निर्वाध चलेगा यातायात
◆कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत किये गए हैं चाक-चौबंद इंतजाम
◆वाहृय जनपदों से भी लगाई गई है पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी
◆राष्ट्रीय राजमार्ग का उत्तरी लेन पूर्णतया कांवरियों के लिए किया गया है आरक्षित
◆सम्पूर्ण जनपद के कांवर यात्रा मार्ग को दो जोन व सात सेक्टरों में किया गया है विभाजित
◆समस्त जोन व सेक्टरों में प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की लगाई गई है ड्यूटी
◆कांवरिया लेन के सभी कट प्वाइंटों की बैरिकेडिंग कर पुलिसबल को किया गया है मुस्तैद
◆ड्रोन कैमरों से की जाएगी सतत निगरानी
◆कांवड़ यात्रा के दौरान संपूर्ण जनपद में धारा 144 लागू
आज दिनांक-04.07.2023 को श्री गौरांग राठी जिलाधिकारी भदोही व डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा केएनपीजी सभागार कक्ष में आज से प्रारम्भ हो रहे पवित्र श्रावण माह के दौरान कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहृय जनपदों से आये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सहित ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। इस वर्ष कांवड़ यात्रा लगभग 02 माह चलेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर (भीटी बॉर्डर जनपद प्रयागराज सीमा से बाबूसराय जनपद वाराणसी बॉर्डर तक) सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग का उत्तरी लेन पूर्णतया कांवरियों के लिए रिजर्व किया गया है। उक्त लेन में किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। सम्पूर्ण कंवर यात्रा मार्ग को कुल दो जोन व सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है। भीटी बॉर्डर से लाला नगर टोल प्लाजा तक प्रथम जोन व लाला नगर टोल प्लाजा से बाबू सराय वाराणसी बॉर्डर तक द्वितीय जोन विभाजित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल 06 सेक्टर तथा जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों का 01 सेक्टर क्षेत्र निर्धारित किया गया है। सभी जोन व सेक्टरों में प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। कांवरिया लेन के सभी कट पॉइंटों की बैरिकेडिंग कर सभी कट प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
साथ ही जनपदवासियों को अवगत कराना है कि कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में धारा 144 लागू की गई है। किसी भी प्रकार के अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने से बचें। सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था हेतु भदोही पुलिस प्रतिबद्ध है।





