वरुण गांधी लड़ेंगे सपा से चुनाव ? क्या बोले अखिलेश, जानिए इस खबर में

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कितने भी प्रयोग कर ले लेकिन उसका प्रयोग सफल नहीं होने वाला है और अब उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सपा प्रमुख ने अयोध्या का एक दिवसीय दौरा किया।

अखिलेश यादव ने अपने अयोध्या प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में कड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अध्यक्ष के लिए लखनऊ से लेकर अयोध्या तक भव्य स्वागत का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, ”बीजेपी कितने भी प्रयोग कर ले, वो प्रयोग सफल नहीं होने वाले हैं, बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 2024 में सपा और उसके सहयोगियों की ऐतिहासिक जीत होगी।”