पीलीभीत। पीलीभीत के पूरनपुर में धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका लहूलुहान शव घर के अंदर पड़ा मिला। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। पति समेत ससुराल वाले फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल यादव ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पूरनपुर के मोहल्ला साहूपाड़ा में एक महिला की लाश घर में पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला का नाम मेराज बेगम है। उसकी उम्र 45 वर्ष थी। धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की गई है।महिला का पति हुल्लन और ससुराल वाले फरार हैं। आरोप है कि झगड़े के बाद पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि मेराज ने पांच साल पहले दूसरी शादी की थी, जबकि वो हुल्लन की चौथी बीवी थी। दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। हुल्लन और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।