गाजीपुर : ”वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023″ के तहत पुलिस ने किया पौधारोपण

प्रेस नोट
जनपद गाजीपुर
दिनांक-22.07.2023
◆”वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023″ के तहत प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
◆सम्पूर्ण उ0प्र0 में 22 जुलाई को 01 दिन में रिकॉर्ड 30 करोड़ पौधरोपण के क्रम में जनपदीय पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा किया गया वृहद रूप से वृक्षारोपण
◆स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सृजित करने हेतु वृक्षारोपण जन अभियान 2023 में प्रतिभाग कर अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु की गई अपील
◆वृक्षारोपण जन अभियान 2023 “वृक्ष लगायें पर्यावरण बचायें” महाअभियान को बनाये सफल

आज दिनांक 22.07.2023 से शुभारम्भ हुए ” वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023″ महाअभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सम्पूर्ण उ0प्र0 में 22 जुलाई को 01 दिन में रिकॉर्ड 30 करोड़ पौधरोपण के क्रम में ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर निर्देशन मे समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण/वृक्षारोपण की महत्ता के बारे में बताया गया कि मानवता की रक्षा के लिए वृक्ष/पेड़-पौधे बहुत जरूरी हैं, जिसके क्रम में हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर अपने पर्यावरण/परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण/रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं प्लास्टिक/शीशा आदि जैसे वातावरण के लिए खतरनाक पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर वृक्षारोपण के #वृक्षारोपणजन_अभियान_2023/ “वृक्ष लगायें पर्यावरण बचायें” महा अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी ।