आजमगढ़ : नाबालिक के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस- नोट

थाना- बरदह

नाबालिक के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना – दिनांक 22/07/23 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 21/22.07.23 की रात्रि में लगभग 01 बजे मेरी बेटी बाथरुम के लिए बाहर निकली थी परन्तु वापस नहीं आयी मैं खोजने के लिए बाहर निकली, खोजते हुए मैं अपने गांव के प्राइमरी स्कूल पर पहुंची तो मेरी बेटी का दोनों हाथ पैर वंधा था और एक लड़का नग्न अवस्था में था पूछने पर पता चला कि वह लड़का सुरेन्द्र राजभर पुत्र मागु राजभर ग्राम आरे थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर का निवासी जो मेरी लडकी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 306/23 धारा 363/354/354(ख) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत दौरान विवेचना धारा 506 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 23-07-2023 को उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियुक्तो को महुजा मोड़ से समय करीब 14.50 बजे, गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- सुरेन्द्र राजभर पुत्र मागु राजभर ग्राम आरे थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1. उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय थाना बरदह, आजमगढ़

2. का0 राजेन्द्र कुशवाहा थाना बरदह, आजमगढ़