आजमगढ. : थाना- फूलपुर छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार 

थाना- फूलपुर छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–दिनांक 30.07.23 को वादिनी मुकदमा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि विपक्षी प्रमोद बिन्द पुत्र राम आसरे बिन्द सा0 बक्सपुर मेजवा थाना फूलपुर आजमगढ द्वारा वादिनी की पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ छेड़खानी की गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 323/2023 धारा 354/452/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम प्रमोद बिन्द पुत्र राम आसरे बिन्द सा0 बक्सपुर मेजवा थाना फूलपुर आजमगढ के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 जय प्रकाश पाण्डेय के द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 01.08.2023 को उ0नि0 जय प्रकाश पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रमोद बिन्द पुत्र राम आसरे बिन्द सा0 बक्सपुर मेजवा थाना फूलपुर आजमगढ को शबाना आजमी मोड़ मेजवा जाने वाली रोड से समय 10.15 बजे हिरासत पुलिस में नियमानुसार लेकर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- प्रमोद बिन्द पुत्र राम आसरे बिन्द सा0 बक्सपुर मेजवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 -323/2023 धारा 354/452/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट फूलपुर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 – 323/2023 धारा 354/452/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 जय प्रकाश पाण्डेय मय हमराह थाना फूलपुर आजमगढ़ ।