आजमगढ़ : स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेंट क्लेम प्रत्येक थाने पर खोले जाने के संदर्भ में अभियोजन अधिकारी के द्वारा ट्रेनिंग दी गई

माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेंट क्लेम प्रत्येक थाने पर खोले जाने के संदर्भ में यातायात निदेशक महोदय द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के संदर्भ में प्रत्येक थाने से एक उपनिरीक्षक एक मुख्य आरक्षी और एक कांस्टेबल को एसपी ट्रैफिक संजय कुमार आरटीओ राधेश्याम प्रशासन आरटीओ इंफोर्समेंट आर एन चौधरी अभियोजन अधिकारी के द्वारा ट्रेनिंग दी गई और प्रत्येक थाने में यूनिट स्थापित करने के बारे में निर्देश दिए गए यह यूनिट एक्सीडेंट क्लेम प्राप्त कराने के संदर्भ में कार्रवाई करेगी ।