आजमगढ : थाना–अहरौला द्वारा चोरी किये गये सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना–अहरौला द्वारा चोरी किये गये सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरण-
दिनांक 01/08/2023 को वादी मुकदमा रामजनम पुत्र स्व0 जेठूराम ग्राम–विसईपुर थाना–अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त गणेश पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम बिसईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ द्वारा वादी के घर के दरवाजे की कुण्डी तोड़कर दो अदद थाल(परात) पीली धातु, एक अदद गगरा (धातु का) , तीन अदद लोटे (धातु के) आदि चोरी कर लिया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 248/23 धारा 457/380 भादवि बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 03/08/2023 को उ0नि0 रामगोपाल सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गणेश पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम बिसईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ को दमदियौना से समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1-दो अदद थाल(परात) पीली धातु 2- एक अदद गगरा (धातु का) 3- तीन अदद लोटे (धातु के) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 248/23 धारा 457/380 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता – गणेश पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम बिसईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ
बरामदगी:-
1-दो अदद थाल(परात) पीली धातु
2- एक अदद गगरा (धातु का)
3- तीन अदद लोटे (धातु के)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-उ0नि0 रामगोपाल सिंह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2- हे0का0 सुभाष चन्द्र थाना अहरौला जनपद आजमगढ़