आजमगढ़ : शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रानी की सराय

शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना-
दिनांक 05.08.2023 को वादिनी निवासी थाना रानी की सराय आजमगढ उम्र 20 द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्त राहुल यादव पुत्र रामदरश यादव पता खैरपुर जगजीवन थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर शारिरिक सम्बन्ध बनाने, शादी करने से इंकार करने व जान से मारने की धमकी दी गई है।
इस सम्बन्ध मे प्रार्थनापत्र के आधार पर मु0अ0सं0 254/23 धारा 376/506 भादवि बनाम राहुल यादव पुत्र रामदरश यादव पता खैरपुर जगजीवन थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी की विवरण-
आज दिनांक 10.08.2023 को प्रभारी निरीक्षक शशीचन्द चौधरी मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त राहुल यादव पुत्र रामदरश यादव पता खैरपुर जगजीवन थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को समय 08:35 बजे तमौली मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 254/2023 धारा 376/506 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद, आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 254/2023 धारा 376/506 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
राहुल यादव पुत्र रामदरश यादव पता खैरपुर जगजीवन थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्र0नि0 शशीचन्द चौधरी, उ0नि0 अजय प्रताप सिंह,
कां0 हृदेश गुप्ता,
कां0 कृष्णा चौधरी